ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शराब के अवैध विक्रय की शिकायत करने पर युवक की कर दी थी हत्या मुख्य आरोपित का घर बुल्डोजर से ढहाया

बुरहानपुर। लालबाग क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कुछ बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। आरोपित व उसके साथी अवैध तरह से शराब बेच रहे थे। युवक ने इसकी शिकायत से पुलिस से की थी। इस बात को लेकर आरोपित व उसके साथी युवक से दुश्मनी माने हुए थे। रविवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर मुख्य आरोपित के घर पर बुल्डोजर चला दिया।

अमर सारवान और उसके साथी अवैध रूप से शराब बेच रहे थे, इसकी शिकायत राजेश ताड़े ने पुलिस से कर दी थी। इससे गुस्साए आरोपितों ने राजेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। लालबाग थाने के निगरानी बदमाश अमर सारवान के घर को रविवार दोपहर ढाई बजे पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर चला कर ढहा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब तीन सौ वर्गफीट के इस मकान को ध्वस्त किया।

लोगों ने नहीं किया विरोध

इस दौरान बड़ी संख्या में लालबाग क्षेत्र के लोग इकट्ठे हो गए थे। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध नहीं किया। मौके पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्त्व, सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव, उपयंत्री अनिल गंगराड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बिना अनुमति बनाया घर

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि यह मकान बिना अनुमति के अवैध रूप से बनाया था, जिसके चलते इसे ढहाया है। इस हत्याकांड के शेष पांच आरोपितों की संपत्तियों की जांच की जा रही है। अब तक हत्या के आरोपित गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।

लोगों ने किया था थाने का घेराव

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजेश ताड़े की मौत के बाद शनिवार सुबह उसके स्वजन और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लालबाग थाने का घेराव कर दिया था। उनकी मांग थी कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएं और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा को निलंबित कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। शनिवार को ही लालबाग थाने के प्रभारी थाना प्रभारी और तहसीलदार रामलाल पगारे को अमर के मकान की जांच के निर्देश दे दिए थे।

Related Articles

Back to top button