ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

जबलपुर के भेड़ाघाट में शुरू होगा प्रदेश का पहला इंडोर लेजर शो

जबलपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में इंडोर लेज़र व मल्टीमीडिया शो की शुरुआत जल्द होगी। यह प्रदेश का पहला लेजर शो होगा। जिसका भूमिपूजन सांंसद राकेश सिंह ने किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि मेरा शुरू से ही प्रयास रहा की शहर को पर्यटन की दृष्टि से महत्पूर्ण बनाया जाए। भेड़ाघाट जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में लेजर शो की शुरुआत होना गौरव की बात होगी।

पूर्व में लेजर शो की शुरुआत की गई थी किन्तु…

भेड़ाघाट आने वाले पर्यटक शाम होने के बाद यहां नहीं रुकते थे और लेजर शो शाम के बाद प्रारम्भ होता था। जिससे उसका संचालन अधिक समय तक नही हो सका इसलिए अब नई कार्ययोजना के तहत भेड़ाघाट में इंडोर लेजर एवं मल्टीमीडिया शो प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें नर्मदा की गौरव गाथा का वर्णन किया जाएगा। यह शो सुबह और शाम दोनो समय होगा।

टूरिज्म बोर्ड दो करोड़ की लागत से शुरू करेगा

टूरिज्म बोर्ड द्वारा इसे दो करोड़ की लागत से शुरु किया जा रहा है। अगले तीन माह में यह पर्यटकों के लिए खुलेगा और इसका संचालन प्रारम्भ होगा। आगे सांसद ने कहा कि इसके साथ ही भेड़ाघाट में शीघ्र ही साइंस सेंटर और देश का पहला जियोलाजिकल पार्क बनाया जाएगा।जिसकी डीपीआर की कार्रवाई अगले चरण में है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, अनिल तिवारी, नीरज सिंह, राजमणि सिंह बघेल आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button