ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

कुछ नेता घर पर जेल से मंगाकर खा रहे रोटी

जेल में बंद वीवीआईपी लोगों के लिए घर से खाना मंगाए जाने की कहानियां तो आपने सुनी होंगी लेकिन क्‍या कभी आपने सुना है कोई घर पर जेल से मंगाकर खाना खाए। ये बात ताज्‍जुब वाली जरूर है लेकिन है बिल्‍कुल सच। जेल जाने का डर कहें या भाग्य बदलने की कोशिश। जेल की सजा से बचने के लिए कुछ लोग घर में मंगा कर जेल की रोटी खा रहे हैं। सामान्य लोगों के साथ कुछ नेता भी कुंडली में जेल दोष होने की बात कह कर जेल से रोटी मंगा रहे हैं।

नेता ने मंगवाया जेल से खानाहाल ही में एक सहारनपुर के एक नेता को ज्योतिषाचार्य ने कुंडली में जेल दोष होने की बात बताई। कुछ दिन में नेताजी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया। इसके बाद उन्हें कुंडली की बातें सही लगने लगीं और जेल जाने का डर सताने लगा। ऐसे में उन्होंने जेल जाने से बचने के लिए जेल अधिकारियों से आग्रह कर जेल में बनी दाल-रोटी पैक करा कर मंगवाई। जैसे, ही लोगों को इसका पता चला तो यह बात सियासी हलचल में शामिल हो गई।

Related Articles

Back to top button