ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

सावन के महीने में घर पर लगाएं ये खास पौधे मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

 सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस बार का सावन काफी खास है क्योंकि इस बार पूरे 2 महीने सावन का महीना है। सावन माह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में होते हैं तो सृष्टि का संचालन शिवजी ही करते हैं। इस दौरान भगवान शिव की आराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इसके साथ ही कुछ खास पौधे भी सावन के महीने में लगाना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन पौधों को लगाने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन-धान्य भरा रहता है।

आंकड़े का पौधा

आंकड़े का पौधा भगवान शिव का बहुत प्रिय माना जाता है। आंकड़े के फूल भी शिवजी की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। कहा जाता है कि सावन के महीने में आंकड़े के पौधे को घर के बाहर लगाने से घर में खुशहाली आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

चंपा का पौधा

भगवान शिव की पूजा में चंपा के फूल भी चढ़ाए जाते हैं। सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। इसे घर में लगाने से धन की कमी कभी नहीं होती है। साथ ही हर मनोकामना पूरी होती है।

धतूरे का पौधा

धतूरा शिवजी को प्रिय है। कहा जाता है कि इसके बिना शिवजी की पूजा अधूरी होती है। धतूरा शिवजी को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। भगवान शिव को धतूरा चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में धतूरे का पौधा लगाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

शमी का पौधा

शमी का पौधा शनिदेव का प्रिय माना जाता है। शनिदेव शिवजी के भक्त हैं। सावन के महीने में शमी का पौधा लगाने से शिवजी के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। इससे शनि के अशुभ प्रभावों से भी छुटकारा मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button