ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हार्दिक पांड्या को मिली टीम की कमान

बुधवार की देर शाम बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को आराम देते हुए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है। सीनियर चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई द्वीप और फ्लोरिडा (अमेरिका) में खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम का चयन किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

15 सदस्यों का चयन

इस सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम में हार्दिक पांड्या को कप्तान और सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। सीनियर पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई द्वीप और फ्लोरिडा, अमेरिका में खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम का चयन किया। इस सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह दी गई है। वहीं लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया।

भारत की T20 टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार

Related Articles

Back to top button