ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले मनीष सिंह अब जल संसाधन विभाग प्रमुख सचिव

भोपाल । प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा परिवर्तन कर दिया। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समय उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए मनीष सिंह को जल संसाधन विभाग भेजा गया है। वहीं, प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को फिर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ-साथ उद्योग विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा के पास अब केवल नर्मदा घाटी विकास विभाग रहेगा। मंत्रालय स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी में परिवर्तन करने की तैयारी कुछ दिनों से सामान्य प्रशासन विभाग कर रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति मिलते ही विभाग ने शुक्रवार देर शाम नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए।

सूत्रों के अनुसार उद्योग (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन) विभाग के प्रमुख सचिव को नई जिम्मेदारी देने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। वहीं, संजय कुमार शुक्ला विभाग के कामकाज से भलिभांति परिचित हैं, इसलिए सरकार ने मनीष सिंह के स्थान पर उन्हें पदस्थ किया है।

अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को भी जल संसाधन विभाग में लंबा समय हो गया था। सरकार की प्राथमिकता में सिंचाई परियोजनाओं के काम हैं, इसलिए उनके स्थान पर मनीष सिंह को पदस्थ किया है।

वहीं, मिश्रा नर्मदा घाटी विकास विभाग के साथ-साथ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी के प्रबंध संचालक भी रहेंगे। प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग का दायित्व भी संभालेंगे।

यही जिम्मेदारी अभी तक प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के पास थी। वे अब प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ लोक सेवा प्रबंधन रहेंगे। मंडी बोर्ड की प्रबंध संचालक जीवी रश्मि को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव कार्मिक बनाया है। उनके स्थान पर अपर संचालक मंडी बोर्ड गौतम सिंह को प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button