ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

केपीएस की बस में सीट को लेकर दो छात्रों में मारपीट सिर में आई चोट एक को लगे आठ टांके

रायपुर। Raipur News राजधानी रायपुर के केपीएस स्कूल डूंडा के एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर छात्र के खिलाफ बस में सीट पर बैठने के विवाद पर जमकर मारपीट कर दी। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने और डंडे से सिर फोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आजाद चौक थाने में अपराध दर्ज किया गया है। घटना गुरुवार दोपहर की है।

पुलिस के मुताबिक मुकुट नगर निवासी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने 12वीं के सीनियर छात्र के खिलाफ मारपीट करने एफआइआर दर्ज करवाई है। जूनियर छात्र ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह स्कूल बस से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसका सीनियर छात्र सीट पर बैठने को लेकर विवाद करने लगा। उसका सीनियर बूढ़ातालाब के पास बस से उतर गया। इसके बाद अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ वह बस का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचा। जैसे ही बस से उतरा, सीनियर छात्र और उसके दोस्तों ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट करते हुए डंडे से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गौरतलब है कि अभी बीते अप्रैल में ही इसी स्कूल के एक वैन से नर्सरी सी एक बच्ची रोड पर गिर गई थी। और आज इस घटना ने स्कूल प्रबंधन की पोल खोल दी है। पुलिस प्रशासन ने शहर के हर स्कूल को अपनी बसों में स्कूल की ओर से एक अटेंडर नियुक्त करने कहा था। लेकिन अटेंडर के बजाए कंडक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है।

बस से आवाजाही सस्पेंड है छात्र की

सूत्रों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने कुछ महीने पहले ही 12वीं के सीनियर छात्र और उसके भाई के बस से आने-जाने की सुविधा सस्पेंड कर दिया था। उस वक्त इन लोगों ने एक छात्रा के बाल (चोटी) बस में ही जला देने की शिकायत मिली थी। उसके बाद संभव आज बस में जबरदस्ती चढ़ा या स्कूल ने सस्पेंशन खत्म किया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button