ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

कुछ ही घंटों में वक्री होने जा रहे हैं गुरु, इन राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह सबसे प्रभावकारी ग्रह माने जाते हैं। गुरु ग्रह सुख, सौभाग्य, यश आदि के कारक हैं। बृहस्पति ग्रह को गुरु कहा जाता है। ये धनु और मीन राशि के स्वामी माने जाते हैं। वहीं, गुरु ग्रह कल यानी 04 सितंबर को मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, गुरु के वक्री होने का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए गुरु का वक्री होना बेहद लाभकारी होने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए आने वाला समय लकी रहने वाला है।

गुरु की वक्री दृष्टि का प्रभाव मेष राशि वालों पर ज्यादा पड़ने वाला है। इन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारियों को भी अपने व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को गुरु वक्री होकर शुभ फल देने वाले हैं। इस अवधि में परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लकी होने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में कई सारी खुशियां आएंगी।

तुला राशि

गुरु का वक्री होना तुला राशि वालों के लिए अच्छा समय लेकर आने वाला है। इन लोगों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button