ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

4 राज्यों में नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और आंध्रप्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। पंजाब में भाजपा ने पार्टी की कमान सुनील जाखड़ को सौंपी है। वहीं झारखंड में बाबूलाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की कमान जी. किशन रेड्डी को सौैंपी गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में पुरंदेश्वरी को भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भाजपा आलाकमान ने राजेंद्र अटाला को चुनाव प्रबंधन समिति का नए अध्यक्ष बनाया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पंजाब के भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही थी कि सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। इससे पहले सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के आला नेता थे, लेकिन बीते साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

विधानसभा चुनावों की तैयारी

गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश और मिजोरम में ही भाजपा सत्ता में है और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में BRS सत्तारुढ़ है। भाजपा इन राज्यों में सत्ता पाने के लिए संगठन में कई बदलाव कर रही है। त्रिपुरा में पार्टी ने गठबंधन के जरिए सत्ता में वापसी की राह खोली है। इसके अलावा मेघालय, नगालैंड में भी गठबंधन के जरिए सत्ता में वापस लौटी है। सिर्फ कर्नाटक में ही हाल ही में सत्ता गंवानी पड़ी है।

Related Articles

Back to top button