ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस महामंत्री लल्लू सिंह AAP में हुए शामिल कहा- सरकार बनने पर पंजाब जैसा हरा-भरा होगा प्रदेश

रायपुर।आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार छत्तीसगढ़ में बढ़ता जा रहा है। सोमवार 3 जुलाई को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस महामंत्री लल्लू सिंह ‘आप’ प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) का दामन थाम लिया। संजीव झा और कोमल हुपेंडी ने लल्लू सिंह को टोपी-पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। लल्लू सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के महामंत्री और रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त महामंत्री थे। इसी क्रम में आज सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में आप के सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गैरी बड़िंग और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने फिर से पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में लल्लू सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित- लल्लू सिंह

लल्लू सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग गांधी और नेहरु को भुना रहे हैं। आखिर कब तक उनको भुनाते रहेंगे। कांग्रेस के लोग महात्मा गांधी को मनाते हैं, लेकिन महात्मा गांधी की नहीं मानते हैं। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने पंजाब सरकार को लेकर कहा कि पंजाब में किसान आज खुशहाल है, किसानों को नहर का पानी दिया जा रहा है। धान समेत अन्य फसलों को शत-प्रतिशत किसानों का खरीदा जा रहा है। इसी उम्मीद के साथ ‘आप’ से जुड़ा कि छत्तीसगढ़ में भी हमेशा धान लिया जाए।

लल्लू सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज धान खरीदी के लिए 60 दिन की अवधि दे दी जाती है। उसमें से कुल मिलाकर 45 दिन मौका मिलता है। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश में 365 दिन हमारे किसानों का धान खरीदेगी। मुझे विश्वास है कि जैसे पंजाब हरा-भरा वैसे ही सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ भी हरा-भरा बनेगा। पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कथनी और करनी दोनों अलग-अलग है और आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी एक है, तब दिल्ली जैसे शहर में अरविंद केजरीवाल तीन-तीन बार चुनाव जीते।

पंजाब में पांच फसलों को एमएसपी पर 100 फीसदी खरीद रहे- सहप्रभारी गैरी बड़िंग

‘आप’ सहप्रभारी गैरी बड़िंग ने कहा कि आज पंजाब हमारे लिए उदाहरण है। हम पंजाब में पांच फसलों को एमएसपी पर 100 फीसदी खरीद रहे हैं। किसानों को एक रात भी मंडी में नहीं काटनी पड़ती, किसानों का उसी दिन उपज की खरीद होती है और उसी दिन उनके खाते में पैसा भी मिल जाता है। गेंहू की फसल कटने से पहले किसानों को नुकसान होने पर सर्वे कराकर उन्हें 15 हजार रूपए प्रति एकड़ दिया गया। पूरे हिन्दुस्तान में अकेले ऐसा पंजाब में हुआ है।

दिल्‍ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का होगा विकास: कोमल हुपेंडी

कोमल हुपेंडी ने बताया कि लल्लू सिंह पूर्व में कांग्रेस के कई पदों पर रहे। छत्तीसगढ़ में लगातार पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं का भी आम आदमी पार्टी पर विश्वास और भरोसा बढ़ता जा रहा है। जनता के साथ नेताओं को भी आम आदमी पार्टी में भविष्य दिख रहा है। लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है। हम सभी का स्‍वागत करते हैं और मिलकर दिल्‍ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button