ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में आठ टन प्लास्टिक कचरे के निपटान पर निगम को मिला ईपीआर क्रेडिट

इंदौर। कार्बन क्रेडिट अर्जित करने के बाद अब इंदौर के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर नगर निगम ने आठ टन प्लास्टिक कचरे के निपटान पर ईपीआर क्रेडिट अर्जित किया है। इसके साथ ही इंदौर नगर निगम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के ईपीआर पोर्टल पर पंजीकृत होने वाला शहर हो गया है। नगर निगम ने कचरे से धन की ओर इसी के साथ एक और कदम बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि इंदौर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। नगर निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर जांच करती हैं। जांच में सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर उसे जब्त कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा जाता है। इंदौर नगर निगम ने एक्टेंडेट प्रड्यूसर रिस्पांसबिलिटी यानी विस्तारित निर्माता जिम्मेदारी (ईपीआर) नीति का सफल कार्यान्वयन करने के साथ ही आठ टन जब्त प्लास्टिक के बदले में क्रेडिट की पहली किस्त अर्जित की है।

जांच के लिए तैनात रहते हैं निरीक्षण दल

इंदौर नगर निगम ने सभी जोन में दैनिक आधार पर निगम सीमा के भीतर तय मानदंडों के उल्लंघन की जांच के लिए निरीक्षण दल तैनात किए हैं। इसमें मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और दरोगा शामिल हैं। गौरतलब है कि नगर निगम बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरे को अलग से एकत्रित कर और रिसाइकलिंग करने की दिशा में काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button