ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

जल्द आएगी वर्षा की नई फुहार सावन की रिमझिम करेगी आनंदित

जबलपुर। अपनी जोरदार आमद दर्ज कराने के बाद मानसून फिलहाल सुस्त पड़ गया है। मौसमी प्रणालियां कमजोर होने से पिछले दो दिनों शहर में लंबे ब्रेक के बाद सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। धूप निकलने और बादल छाने से उसम भरी गर्मी भी अब परेशान करने लगी है। रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। सुबह से धूप,बादल की रस्साकशी जारी रही। दाेपहर बाद हल्की बूंदाबांदी और फिर शाम को हल्की रिमझिम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। रात में हल्की उमस भरी गर्मी भी महसूस की गई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा इसके बाद मानसून वर्षा की नई खेप लाएगा और कहीं-कहीं मध्यम वर्षा के बाद सावन की रिमझिम शुरू हो जाएगी।

तापमान घट-बढ़ का दौर जारी

तापमान में भी घट-बढ़ का सिलसिला जारी है। वर्षा का सिस्टम कमजोर हो जाने से दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रविवार को भी अधिकतम पारा 31.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 23.9 डिग्री रहा।

अब तक 10 इंच वर्षा

मानसून सीजन में अब तक महज 10 इंच ही वर्षा हो पाई है। 25 जून से आए मानसून ने शुरूआती दौर में ही शहर को तरबतर कर दिया। मानसून सीजन में वर्षा का आंकड़ा 257.0 मिलीमीटर यानी 10.1 इंच पर पहुंच गया है। जिले में औसतन 52 इंच वर्षा होती है।

Related Articles

Back to top button