ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में डिंडोरी से शहडोल आ रही बस पलटी, 24 घायल।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ की सरई चौकी के बगदरा घाट पर शनिवार 1 जुलाई की सुबह एक बस पलट गई. यह बस डिंडोरी जिले से शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों को लेकर जा रही थी. घटना सुबह 11 बजे की है. हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हुए हैं. 2 को अधिक चोट पहुंची है, अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ व एंबुलेंस पहुंची और तुरंत घायलों को राहत पहुंचाई. अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारीराजेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बस में सवार 24 लोगों को चोटें आई हैं. इनमें एक का हाथ फैक्चर हो गया है. दूसरे के सिर में चोट आई है. बस ड्राइवर गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया बरघाट के मोड़ पर बस ड्राइवर गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पलट गई. बस में लगभग 40 लोग सवार थे. घायलों को पांच 108 एंबुलेंस वाहन से पुष्प राजगढ़ तहसील क्षेत्र के खमरौध, बेनीबारी और सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर सरई, करनपठार एवं राजेंद्रग्राम थाना की पुलिस पहुंची. इसी तरह डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे. बताया गया बस में सवार सभी लोग डिंडौरी जिले के धनुआ सागर गांव के हैं. यह सुबह डिंडौरी से शहडोल के लिए रवाना हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button