ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

8 जुलाई से इन राशिवालों पर होगी नोटों की बारिश दोनों हाथों से कमाएंगे पैसा

बुध को बुद्धि, संचार, धन, व्यापार और तर्क-वितर्क का कारण माना जाता है। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है। 8 जुलाई 2023 को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क के गोचर से कुछ राशिवालों को करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक प्रभाव मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप 4 राशि वाले जातकों को खूब धन मिल सकता है। साथ ही जॉब और व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है।

वृष राशि

वृष राशिवालों के लिए बुध का गोचर जीवन में प्रगति की राह लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा इजाफा होगा। पसंदीदा कंपनी ने नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने की योजना पूरी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अच्छा रहेगा। इस राशिवालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। नौकरी के अवसर सामने आएंगे। रुकी हुई पेमेंट आसानी से वापस मिल जाएगी। गंभीर मुद्दों पर निदान मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की मनोकामना पूरी होगी। करियर के लिहाज से समय अनुकूल है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सैलरी बढ़ने की भी संभावना है। व्यापारी वर्ग को उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है।

तुला राशि

बुध का परिवर्तन तुला राशिवालों के जीवन में आश्चर्यजनक बदलाव लेकर आएगा। कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। काम के प्रति समर्पित रहें। मन मुताबिक गतिविधियों में समय बिताना लाभकारी रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button