ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया बोले- सरकार आई तो अधिकारियों को चौराहे पर उल्टा लटका दूंगा

दतिया। विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया के बोल बुधवार शाम भांडेर में उस समय बिगड़ गए, जब वे मंडलम, सेक्टर तथा पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस की सरकार आते ही

अपने भाषण में बरैया कह गए कि कांग्रेस की सरकार आते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को चौराहे पर उलटा लटका देंगे। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भी मंच पर बैठे हुए थे।

जितने भी थानेदार हैं, सबको मैं जानता हूं

अपने संबोधन में बरैया ने कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह से कहा है कि जिस दिन कमल नाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, उस दिन बरैया अधिकारियों को पेड़ पर उल्टा लटकाने का काम करेगा। जितने भी थानेदार हैं, सबको मैं जानता हूं। पिछली बार तो धोखे से हमारी सीट चली गई। हम यह नहीं जानते थे कि सारे पुलिस वाले कमल का बटन दबा देंगे, लेकिन इस बार दतिया में हिसाब-किताब पूरा किया जाएगा। बरैया के बयान पर भाजपा प्रवक्‍ता नरेन्‍द्र सलूजा ने ट्वीट कर न‍िशाना साधा।

 

Related Articles

Back to top button