ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

इंस्पेक्टर की पत्नी के पर्स से सोने के जेवर पार छह महीने बाद लिखी रिपोर्ट

बिलासपुर। कवर्धा में पदस्थ इंस्पेक्टर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर छह महीने पहले व्यापार विहार में आयोजित फन वर्ल्ड में घुमने आए थे। इस दौरान चोरों ने उनकी पत्नी के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। इंस्पेक्टर ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने छह महीने के बाद जुर्म दर्ज किया है।

कबीरधाम जिले के कवर्धा में रहने वाले रामबिहारी सिंह पुलिस के विशेष सूचना शाखा में इंस्पेक्टर हैं। उनकी पोस्टिंग कवर्धा में है। इंस्पेक्टर अपनी पत्नी अंजू सिंह और बच्चों को लेकर 15 जनवरी को व्यापार विहार में चल रहे व्यापार मेले में घुमने के लिए गए थे।

मेले में घुमते हुए वे साइबर सेल के पीछे फन वर्ल्ड गए। इसी दौरान चोरों ने उनकी पत्नी अंजू के पर्स का चेन खोलकर सोने की हार, सोने का झुमका, ईयर रिंग समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। कुछ देर उनकी पत्नी कोई सामान निकालने के लिए पर्स को खोला। जेवर गायब देख उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इस पर निरीक्षक ने घटना की लिखित शिकायत तारबाहर थाने में की। उनकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। घटना के छह महीने बाद गुरुवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

अब तक नहीं मिला चोरों का सुराग

व्यापार मेले में छह महीने पहले हुए चोरी के मामले में निरीक्षक ने तत्काल घटना की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल पाया। अब घटना को छह महीने पूरे होने को है। पुलिस को अब तक चोरों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button