ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना: महिला थाने के सिपाही कुलदीप सिंह गुर्जर ने दुष्कर्म पीड़िता पर बनाया था बयान पलटने का दबाव दुष्कर्म मामले में दिया था आरोपी का भरपूर साथ। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज गिरफ्तार।

मुरैना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का बंदूक की नोंक पर अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है। मामले में सबसे चौंकाने बाली बात यह सामने आई है कि हैवानियत के बाद आरोपी दो पुलिस आरक्षकों को साथ लेकर पीड़िता को थाने तक लेकर आए थे। आरोपियों ने पीड़िता को किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों खिलाफ धारा 376 डी, पॉक्सो एक्ट, 363, 506 के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जादौन ने बताया है कि नाबालिक के बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए हैं। लड़की ने दो आरोपियों को घर से बंदूक की नोक पर उठाया जाना बताया है। लड़की ने बताया कि 2 पुलिस आरक्षकों ने भी इस वारदात में आरोपियों का सहयोग किया है। आरोपी उसे महिला थाने लेकर आए थे। महिला थाने में आरक्षक और आरोपियों ने लड़की को धमकाया कि उसको मुंह नहीं खोलना है। न्यायालय की हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला थाने में पदस्थ आरक्षक कुलदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन जिस वाहन से आरोपी लड़की का अपहरण करके ले गए थे। वह जप्त नहीं हुआ है। हालांकि, अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीएसपी ने बताया कि पुलिस आरक्षक कुलदीप गुर्जर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। यदि महिला थाने का और भी स्टाफ इस केस में शामिल हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button