ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शहडोल में पीएम नरेन्द्र मोदी को परोसा जाएगा महुआ का मालपुआ और इंद्रहर की कढ़ी

शहडोल। शहडोल आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी महुआ का मालपुआ और इंद्रहर की कढ़ी खाएंगे। उनके भोजन के लिए कुल 18 व्यंजन तय किए गए हैं। इसमें आम का पना, महुआ का मालपुआ, बेल का शरबत, चौराई भाजी, लाल भाजी, बाजरे की रोटी, कुटकी की खीर, कोदो का भात, इंद्रहर की कढ़ी, देसी अचार, पापड़, सलाद और अरहर की दाल शामिल है।

व्यंजन की टेस्टिंग की गई

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनाए जाने वाले व्यंजनों की टेस्टिंग की गई। ग्राम पखरिया में कार्यक्रम स्थल पर ही व्यंजन बनाए गए और उसका स्वाद चखा गया। व्यंजनों का स्वाद कमिश्नर राजीव शर्मा और अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने चखा। कई अन्य अधिकारियों ने भी यह व्यंजन चखा और गुणवत्ता के बारे में चर्चा की।

बगीचे में खटिया पर बैठकर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी शहडोल आगमन पर ग्राम में बगीचे में खटिया पर बैठकर आदिवासी वृद्धों से चर्चा करेंगे। इसके लिए वृद्धों का चयन कर लिया गया है। साथ ही उन्हें आईडी भी प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी प्रधानमंत्री मुखातिब होंगे।

बताया गया है कि स्वयं सहायता समूह की 100 महिलाओं का चयन प्रधानमंत्री से चर्चा के लिए किया गया है। इन्हीं महिलाओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे। शनिवार को संसद समूह की महिलाओं को भी आईडी प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button