ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

सीएम बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा केंद्र सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएं

रायपुर। केंद्र सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। पिछली सरकार के द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने के कारण किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। कर्ज के कारण मौत का शिकार हो रहे थे। वर्तमान में राज्य सरकार पूरे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ बोनस देने वाली पहली सरकार है, जिससे सभी वर्गों के आय में वृद्धि हुई है।

पूरे देश में छत्तीसगढ़ माडल की चर्चा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्त बातें वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करना है।

राज्य सरकार को भाजपा बदनाम करने का प्रयास कर रही है, जिसका जवाब हमें देना होगा। इससे पहले कांग्रेस भवन गांधी मैदान में महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम छह बजे तक चला। वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जोन और सेक्टर प्रभारी को अपनी कमेटी बनाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद वर्मा ने कांग्रेस के इतिहास विषय पर जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश इंटरनेट मीडिया प्रभारी जयवर्धन बिस्सा ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने और भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देने के गुर सिखाए। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य में विधानसभा वार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महामंत्री अमरजीत चावला, प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, महापौर एजाज ढेबर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, प्रवक्ता मोहम्मद मजीद फहीम आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button