ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

गुना में डंपर की टक्कर से बस में लगी भीषण आग, पांच लोगों के जिंदा जलने की खबर , घायलों को भेजा गया अस्पताल…

गुना। गुना से आरोन जा रही यात्री बस दुहाई मंदिर के पास सामने से आ रहे डंपर की टक्कर लगने से पलट गई। रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई है। आगजनी के दौरान बस में बैठे एक दर्जन से ज्यादा यात्री झुलस गए हैं। घायल यात्रियों ने दावा किया है कि  आधा दर्जन लोग बस में फंसे हैं, जिनके बचने की कोई संभावना नहीं है।घटना के दौरान ज्यादातर यात्रियों ने बस के कांच तोड़कर खुद को बचाया और बाहर निकले जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

फिलहाल बस में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। बस में आग लगने से पांच लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है ,जानकारी के अनुसार डंपर से टकराने के बाद बस पलटी थी और उसमें आग लग गई थी। गुना एसपी समेत कई अधिकारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button