ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

यातायात सुगम करने की कयावद बायपास रेलवे लाइन सहित इंदौर के प्रमुख चौराहों पर बनेंगे 21 फ्लाइओवर

इंदौर। इंदौर के यातायात को सुगम और सिग्नल रहित बनाने के लिए के लिए शहर में 21 फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। रेलवे लाइन, बायपास और शहर के प्रमुख चौराहों पर इसका निर्माण होगा। वर्तमान में आईडीए पांच फ्लाईओवर का निर्माण प्रमुख चोराहों पर कर रहा हैं। एनएचएआई बायपास पर राऊ चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा हैं। बायपास पर चार अन्य स्थानों पर फ्लाईओवर के लिए मिट्टी परीक्षण शुरू हो चुका हैं।

आने वाले दो सालों में शहर में यातायात की सूरत बदल जाएगी, क्योंकि शहर में प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जाना है। चार प्रमुख चौराहों पर फ्लावर बनाने का काम तेज गति से जारी है। इसके अलावा अन्य चौराहों पर जल्दी फ्लाईओवर के लिए कार्य शुरू होगा। इसमें रेलवे लाइन पर पांच नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। साथ ही बायपास पर भी पांच फ्लाईओवर का काम प्रारंभ होने जा रहा है। शहर में केंद्र सरकार की भारतमाला योजना के अंतर्गत भी चार फ्लाईओवर बन रहे है।

आईडीए भी सात ओवरब्रिज बना रहा है यानी कुल 21 फ्लाईओवर तथा ओवरब्रिज और बनने वाले हैं, जिसके बाद इंदौर के ट्रैफिक की स्थिति बेहतर होगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि जल्द ही रेलवे पर पांच नए ओवरब्रिज बनेंगे। पूरे इंदौर शहर में रेलवे पटरी के कारण यातायात को रुकने की जरूरत नहीं होगी। इससे आने वाले कुछ सालों में इंदौर की ट्रैफिक समस्या का समाधान हो जाएगा।

नए रिंग रोड से भी मिलेगी शहर को गति

सांसद ने लालवानी ने कहा की शहर मैं बाहरी अन्य राज्यों से आने वाले यातायात को बाहर से ही दूसरी तरफ परिवर्तित करने के लिए नया रिंग रोड बनाया जा रहा है। यह इंदौर के चारों तरफ 108 किलोमीटर के क्षेत्रफल में बनेगा। इससे बाहर से आने वाले वाहन बिना शहर में प्रवेश किए अन्य शहरों की तरफ रवाना हो जाएंगे। इससे मैं यातायात के दबाव में कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button