ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के कई इलाकों में हुई तेज वर्षा अब मानसून का इंतजार

इंदौर। गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और पश्चिमी हवाएं 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह करीब 11.15 बजे शुरू हुई वर्षा को शहर के विजय नगर सहित कई इलाकों में तेज वर्षा हुई। करीब आधा घंटा हुई यह वर्षा इतनी तेज थी कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया। मानसून से पहले शहर में पहली बार इस तरह वर्षा हुई है।

सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। ग़ौरतलब हैं कि बुधवार रात 8 से 9 के बीच एयरपोर्ट क्षेत्र में गरज चमक की स्थिति दिखाई दी लेकिन वर्षा नहीं हुईं।

आज भी शहर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

ग़ौरतलब है कि बुधवार को शहर में बादल छाए रहे और सुबह एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में पश्चिमी हवाएं 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मानसून सिस्टम सक्रिय न होने के कारण वातावरण में मौजूद नमी के कारण शहर में बादल छा रहे है। गुरुवार को भी शहर में हल्के बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इंदौर में 23 व 24 जून के बाद शहर में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़ वर्तमान में आसमान छोटे छोटे पैच में बादल दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में अगले 2-3 दिनों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button