ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

शुक्र-चंद्रमा की युति से बनेगा कलात्मक योग इन 3 राशि वालों की धन-दौलत में होगी वृद्धि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के गोचर और युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस क्रम में कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश से 20 जून को कलात्मक योग का निर्माण हुआ है। कर्क राशि में पहले से शुक्र देव विराजमान है। शुक्र और चंद्रमा के एक ही राशि में मिलने से बनी युति तीन राशियों के लिए लाभप्रद बताई जा रही है। आइये जानते हैं किन तीन राशियों को कलात्मक योग से लाभ होने जा रहा है।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए कलात्मक योग का निर्माण शुभ साबित होगा। आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में यह योग निर्मित हो रहा है। आपको वाहन और प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति भी प्राप्त होने की संभावना है। इस अवधि में आपके नए लोगों से संपर्क बनेंगे। इस योग नजर आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आप अपने परिवार के लिए सही फैसले लेंगे।

वृश्चिक

कलात्मक योग वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ देगा। आपकी राशि के नवम भाव में इस योग का निर्माण होने जा रहा है। इस समय आपका भाग्योदय होने की संभावना है। माता-पिता से मिली सलाह आपके काम आएगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को कलात्मक योग से आर्थिक लाभ होगा। आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जो आपको नई पहचान दिलाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लोकप्रियता में भी इजाफा होगा। आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button