ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

समझौते के लिए बुलाकर की पिटाई बाइक में भी तोड़फोड़

बिलासपुर। छात्रों के बीच कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद आपस में समझौते के लिए बुलाकर मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है। दोनाें पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के मौसाजी होंड के पीछे मेघदूत कालोन में रहने वाले राज पाली छात्र हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे वह रिवर व्यू के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां पर राहुल चौधरी आया। उसने पूर्व में हुए विवाद को लेकर समझौते की बात कही। इसी मामले में बातचीत के लिए वह राज को लेकर नगर निगम आफिस के पास लेकर गया। वहां पर राहुल और उसके दोस्त बंटी बोले ने छात्र की पिटाई कर दी। साथ ही उनकी बाइक को तोड़ दिया। वहीं, गांधी चौक के पास रहने वाले लक्की चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार की रात वह जरहाभाठा से निगम आफिस की ओर आ रहा था। निगम आफिस के पास राज पाली और उसके दोस्त ने रोककर मोबाइल पर हुए बातचीत को लेकर गाली-गलौज की। इसका विराेध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन गिर गया। दोनों पक्ष ने घटना की शिकायत की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button