ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

भानु सप्तमी 25 जून को राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान

भानु सप्तमी एक महत्वपूर्ण हिंदू धार्मिक त्योहार है, जो प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाया जाता है। इस त्योहार को भानु सप्तमी भी कहा जाता है। आषाढ़ मास की भानु सप्तमी 25 जून को मनाई जाएगी।

सूर्य देव की करें उपासना

भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव की उपासना से जातक को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जो जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता देता है।

इन दिन हुआ था सूर्यदेव का प्रादुर्भाव

धर्म शास्त्रों के मुताबिक भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव का प्रादुर्भाव हुआ है, इसलिए रथ सप्तमी तिथि पर विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा-उपासना करनी चाहिए। इस दिन दान करने का भी विधान है, जो सूर्य देव को शीघ्र प्रसन्न करता है। उनकी कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि: मूंग दाल का दान करें।

वृषभ राशि: गुड़ का दान करें।

मिथुन राशि: मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर भूखे को भोजन कराएं।

कर्क राशि: काले तिल और चावल का दान करें।

सिंह राशि: काले तिल, गुड़, चिकनी, बादाम और सूरजमुखी के बीज का दान करें।

कन्या राशि: चने की दाल का दान करें।

तुला राशि: चावल और काले तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि: काले तिल और गुड़ का दान करें।

धनु राशि: सूर्य की मूर्ति और धनिया का दान करें।

मकर राशि: चावल और काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि: सूरजमुखी के बीज और शहद का दान करें।

मीन राशि: जैतून का तेल और शहद का दान करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button