ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

एसएसटीडी योजना में बिजली के 15 नए ग्रिड बनेंगे 3900 किमी लाइन डलेगी

 इंदौर। एसएसटीडी योजना के तहत इंदौर, उज्जैन रतलाम समेत कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में बिजली के 315 करोड़ रूपए की लागत से विकास एवं निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे बिजली वितरण क्षमता का विस्तार होगा, साथ ही लॉस भी घटेगा। 15 नए ग्रिडों के अलावा करीब 3900 किमी नई लाइन भी डाली जाएगी।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि एसएसटीडी योजना के तहत मार्च 2024 तक बड़ी संख्या में कार्य पूर्ण होंगे। ये कार्य प्रारंभ भी हो चुके है। श्री तोमर ने बताया इंदौर, रतलाम, उज्जैन समेत अन्य जिलों में 33/11 केवी के कुल 15 नए ग्रिड बनेंगे। इनकी लागत करीब पैंतीस करोड़ है। इसके साथ ही 33 केवी की नई लाइन 427 किमी की डाली जाएगी। 11 केवी की 550 किमी और कंडरक्टर यानि तारों को उच्च क्षमता में बदलने का कार्य कुल 2900 किमी का कराया जाएगा।

तोमर ने बताया कि इसी के साथ पुराने ग्रिडों में नए पावर ट्रांसफार्मर लगाने या क्षमता का विस्तार करने का कार्य 110 स्थानों, ग्रिडों पर होगा। इसी के साथ वितरण ट्रांसफार्मर भी 2100 नए स्थानों पर लगाए जाएंगे, या पुराने स्थानों के ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि सभी कार्य समय पर पूर्ण कराने का दायित्व मुख्य अभियंता श्री एसएल करवाड़िया एवं अधीक्षण अभियंता कार्य श्री अश्विन परवाल को सौंपा गया है। इन कार्यों के प्रत्येक जिलों में नोडल अधिकारी भी नामित है।

Related Articles

Back to top button