ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुरैना के अंबाह में ईंट भट्टा के गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत

मुरैना। अंबाह थाना क्षेत्र के बड़फरा लक्ष्मण पुरा में दो बच्चे ईंट भट्टे में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चे भट्टे पर ही काम करने वाले मजदूरों के हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बच्चों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के मुताबिक अंबाह कस्बे के पास बड़फरा लक्ष्मणपुरा के पास ईंट भट्टा है। यहां पर ईंट बनाने के मिट्टी भी खोदी गई है। जिसकी वजह से वहां पर गड्डा बन गया है और उसमें पानी भर गया है। बताया जाता है कि मंगलवार को ईंट भट्टे पर रहने वाले मजदूरों के दो बच्चे, जिनमें एक 10 साल का बालक और 12 साल की बालिका है। वह बारिश के बाद नहाने के लिए चले गए। बच्चे गड्ढे की गहराई को भांप नहीं सके और गड्ढे में उतर गए। जिससे वे गहराई में चले गए और डूब गए। इस घटना को कुछ बच्चों ने देख लिया और मजदूरों को बताया। तब मजदूरों ने उन्हें गड्ढे से निकाला। लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही अंबाह पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बच्चों के शवों को पीएम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button