ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े युवती पर किया चाकू से वार भीड़ ने पीटा

 सिवनी। सिरफिरे युवक कहां किस महिला पर अचानक हमला कर दें यह कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों ऐसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। सिवनी में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शहर के एलआईवी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक ने रास्ते से जा रही युवती पर चाकू से वार कर दिया। इससे युवती घायल हो गई। वहीं मौके पर एकत्रित लोगों ने युवक को पकड़ककर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

रोजाना काम से गुजरती है युवती

पुलिस ने बताया कि सोमवार को मुख्य बाजार के पास चहल-पहल वाले मार्ग में सिरफिरे युवक सुशील यादव ने युवती पर हमला किया। प्रतिदिन युवती अपने काम से छिंदबर्री से आकर यहां से गुजरती है। सोमवार को युवती जब एलआईवी चौक हनुमान मंदिर के सामने दादू मोहल्ला से गुजर रही थी इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और अपने साथ में लाएं चाकू से युवती पर प्रहार करने लगा। युवक ने युवती के गले व हाथ पर वार कर दिया। यह घटना देख आसपास के लोग अचरज में पड़ गए। वही तत्काल कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा व गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां युवती का इलाज जारी है।

पुलिस कर रही युवक से पूछताछ

युवती के हमले के बाद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना प्रभारी को दी। कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि आरोपित युवक सुशील यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। युवक ने युवती पर चाकू से क्यों प्रहार किया, इसकी पतासजी पुलिस कर रही है। वहीं लोगों की पिटाई के बाद युवक भी घायल हो गया है।

Related Articles

Back to top button