ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

सनी और बॉबी ने इस तरह किया अपनी बहू का ग्रैंड वेलकम शेयर की फोटोज

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी की है। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। शादी के कई सारे फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। बेटे की शादी के मौके पर पिता सनी देओल और चाचा बॉबी देओल ने भी खूब इंजॉय किया। दोनों काफी खुश हैं। देओल परिवार में इस समय जश्न का माहौल है। सनी देओल ने घर में नए सदस्य का स्वागत काफी शानदार अंदाज में किया। जिसके फोटोज वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

सनी देओल ने किया बहू का ग्रैंड वेलकम

सनी देओल ने कुछ खास फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा आज मैंने एक खूबसूरत बेटी हासिल की है। दोनों बच्चों पर भगवान की कृपा बनी रहे। इसके अलावा बॉबी देओल ने भाई और करण के साथ वेडिंग फोटोज शेयर की और अपनी खुशी जाहिर की। बाॅबी ने न्यूली वेड्स कपल की फोटोज को शेयर करते हुए लिखा परिवार में बेटी को पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। दोनों पर भगवान की कृपा बनी रहे। 18 जून को शादी के बंधन में बंधे करण देओल और दृशा आचार्य के फंक्शन में देओल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

शादी में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे

वहीं शादी के बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। इस रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। रिसेप्शन में करण देओल ब्लैक कलर के सूट में नजर आए तो वहीं उनकी बात दृशा गोल्डन और लाइट ब्राउन कलर की गाउन में दिखाई दीं। पैपराजी के सामने कपल ने जमकर पोज दिए। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। इन तस्वीरों में वे मंडप में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button