ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

चाचा भाई ने परिवार सहित बड़े पिता के लड़के की डंडे से की पिटाई युवक ने तोड़ा दम

बालाघाट। लालबर्रा थाना अंतर्गत ग्राम बेहरई में विगत रविवार को दोपहर दो बजे पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसे को लेकर चाचा व भाई ने अपने बड़े पिताजी के लड़के की अपने परिवार सहित डंंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक ने आधी रात में करीब एक बजे दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की जानकारी सोमवार को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जहां शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। वहीं मारपीट में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

यह था मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेहरई निवासी दिनेश पिता शिवराम बघेले 42 वर्ष का उसके बड़े पिताजी के बेटे राजेंद्र पिता लालूराम बघेले 35 वर्ष के साथ करीब पिछले तीन साल से बाड़ी को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच कई बार विवाद भी हुए है। रविवार को दोपहर में शराब पीकर राजेंद्र बघेले घर आया और दिनेश बघेले को गाली गलौज देने लगा। जिससे आवेश में आकर दिनेश बघेले,पत्नी खोमेश्वरी बघेले 40 वर्ष व 16 वर्षीय बेटा ने एक राय होकर लकड़ी व डंडे से बेदम पिटाई कर दी। जिससे राजेंद्र बघेले घायल हो गया था

पहले अस्पताल नहीं भेजा गया था

बताया गया है कि मारपीट से घायल हुआ राजेंद्र बघेले को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था जिससे वह पसली, सिर में दर्द होने की बात कहते हुए अधिक परेशान हो रहा था। परिवार वाले उसे घर से अस्पताल लेकर जाते कि उसके पहले की रात में माैत हो गई।

पुलिस ने यह कहा

इस मामले में लालबर्रा थाना प्रभारी अमित भावसार का कहना है कि ग्राम बेहरई में रविवार को दोपहर दो बजे राजेंद्र बघेले शराब के नशे में अपने चाचा के लड़के दिनेश बघेले को गाली गलौज कर रहा था।इसी बात को लेकर दिनेश ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर राजेंद्र को लकड़ी व डंडे से मारपीट कर दिया।मारपीट में राजेंद्र को गंभीर चोटें आई थी,लेकिन वह अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाया था।जिसकी रात में मौत हो गई।सूचना मिलने पर शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button