ब्रेकिंग
मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल
विदेश

बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से दिया इस्तीफा पार्टीगेट कांड पर जांच रिपोर्ट आने के बाद फैसला

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ने का दुख है। मैंने मेयर और सांसद दोनों के रूप में लोगों की सेवा की। यह मेरे लिए सम्मानजनक रहा। पार्टीगेट कांड की जांच रिपोर्ट आने के बाद बोरिस ने सांसद पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाई थीं। पूर्व प्रधानमंत्री पर गलत बयानबाजी करने का आरोप भी लगा था।

2022 में दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

पिछले साल बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था। हालांकि वह सांसद के रूप में काम कर रहे थे। पार्टीगेट कांड मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।

बोरिस जॉनसन ने कहा

बोरिस जॉनसन ने कहा, ”उन्हें विशेषाधिकार समिति की तरफ से लेटर मिला था। जिसमें कहा गया है कि संसद को गुमराह करने को लेकर मेरे खिलाफ एक्शन लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए मैं सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

बोरिस ने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई

विशेषाधिकार समिति का कहना है कि बोरिस जॉनसन ने हाउस ऑफ कॉमन्स की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। समिति ने कहा, उसने सभी प्रक्रियाओं और सदन के जनादेश का पालन किया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी। इससे पहले सोमवार को बैठक होगी। इस विशेषाधिकार समिति का नेतृत्व हैरियट हरमन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button