ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सावधान यहां पावर पेट्रोल लेने के लिए किया जाता है बाध्य

जांजगीर – चांपा । जिला मुख्यालय में संचालित जगनी फ्यूल्स में ग्राहकों को मजबूरी वश पावर (प्रीमियम) पेट्रोल अपने वाहनों में डलवाना पड़ता है क्योंकि यहांके कर्मचारी अपने मालिक के इशारे पर हमेशा सामान्य पेट्रोल खत्म होने की बात कहते हैं तो कभी सामनेकी टंकी के पास धूप होने की बात कहकर इस टंकी को बंद रखते हैं।लिंक रोड जांजगीर में संचालित जगनी फ्यूल्स में ग्राहक सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है न तो यहां वाशरूम की व्यवस्था है न ही वाहनों में निश्शुल्क हवा भरने की सुविध्ाा ग्राहकों को मिलती है। उल्टे उन्हें 7 रूपए लीटर महंगा पावर पेट्रोल भरवाने को मजबूर किया जाता हैजबकि ग्राहक को सामान्य पेट्रोल की आवश्यकता होती है।

जबकि इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से 4 से 5 रूपए अधिक है। जगनी फ्यूल्स के कर्मचारी आए दिन कभी सामान्य पेट्रोल खत्म होने की बात करते हैं तो कभी सामने की टंकी में धूप होने के कारण उस टंकी को बंद करने की बात करते हैं। जबकि छाया और पेयजल की व्यवस्था भी करने की जिम्मेदारी पेट्रोल पंप संचालक की होती है मगर जगनी फ्यूल्स के संचालक को इससे कोई सरोकार नहीं है और ग्राहकों को जबरिया पावर पेट्रोल भराने को मजबूर किया जाता है।

अधिकांश वाहन चालक तो जानकारी के अभाव और जल्दबाजी के कारण यह जान तक नहीं पाते कि वे पावर पेट्रोल भरवा रहे हैं क्योंकि वे 100 रूपए , 2 सौ रूपए या 5 सौ रूपए देकर पेट्रोल भरने को कह देते हैं और टंकी की ओर देखते तक नहीं कि कौन सा पेट्रोल उनके वाहन में भरा जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को न चाहते हुए भी पावर पेट्रोल लेना पड़ रहा है। इसकी शिकायत भी कुछ ग्राहकों ने कंपनी के सेल्स मैनेजर सेकरने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button