ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

लंदन में हैदराबाद की तेजस्विनी रेड्डी की चाकू मारकर हत्या. मामले में तीन गिरफ्तार

लंदन के वेम्बली में एक भारतीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी पहचान तेजस्विनी रेड्डी के रूप में की है। 27 साल की तेजस्विनी हैदराबाद से हायर स्टडीज के लिए लंदन गई थी। वहां वेम्बली के एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी नील्ड क्रेसेंट में उसके ब्राजीलियाई फ्लैटमेट ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। तेजस्विनी पिछले साल ही मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए लंदन गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले में तीन गिरफ्तार

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक 24 वर्षीय पुरुष और एक 23 वर्षीय महिला को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके परिवार के मुताबिक तेजस्विनी लंदन के वेम्बली में नील्ड क्रिसेंट इलाके में कुछ और स्टूडेंट्स के साथ किराए में रह रही थी। करीब एक सप्‍ताह पहले ही ब्राजील का रहने वाला आरोपी युवक वहां शिफ्ट हुआ था। आरोपों के अनुसार उसी ने किसी विवाद में उसे चाकू मार दिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button