ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बोले- हनुमान जी सिर्फ भाजपा को देंगे आशीर्वाद हम पीढ़ियों से भक्त हैं

बुरहानपुर। चुनावी राजनीति और हनुमान जी इन दिनों खासी चर्चा में हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता खुद को हनुमान भक्त बता रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा नेता उन्हें अपना आराध्य बता रहे हैं। इस बीच हनुमान जी के नए और पुराने भक्त की चर्चा भी शुरू हो गई है। शनिवार को भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक सवाल के जवाब में कह दिया की हनुमान जी सिर्फ भाजपा को अपना आशीर्वाद देंगे, क्योंकि हम उनके पुराने भक्त हैं।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से पूछा था सवाल

उनका आशय था कि कांग्रेसी नेता हनुमान जी के नए-नए भक्त बने हैं। इसलिए हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने में उन्हें अभी वक्त लगेगा। खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से पूछा गया था कि दोनों दल हनुमान जी को अपना आराध्य बता रहे हैं, ऐसे में आने वाले चुनाव में वे किसे अपना आशीर्वाद देंगे। सांसद ने शनिवार सुबह अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी।

टिकट के दावेदारों को शपथ दिलाने के सवाल पर दिया गोलमोल जवाब

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से जब पूछा गया कि क्या वे विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वालों को बुरहानपुर में भी हनुमान जी की शपथ दिलाएंगे, तो उन्होंने गोलमोल जवाब देकर टाल दिया। दरअसल एक दिन पहले ही भीकनगांव में उन्होंने टिकट के दावेदारों को सामूहिक रूप से हनुमान जी की शपथ दिलाई थी कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसके लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

सांसद ने कहा कि वहां 10 साल से भाजपा हार रही है, इसलिए सब को एक सूत्र में पिरोने के लिए ऐसा किया गया था। बुरहानपुर में ऐसी स्थिति नहीं है। हालांकि जिले से भाजपा के 22 नेता अब तक टिकट दावेदार के रूप में सामने आ चुके हैं। इनमें पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर अनिल भोसले, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला सहित दो पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button