ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

मप्र विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस ने बनाए 15 महासचिव और 50 सचिव

 भोपाल। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन का विस्तार किया है। संगठन के विस्‍तार में क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश इकाई में 15 महासचिव और 50 सचिव बनाए गए हैं।

16 पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया

मध्‍य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने यह जानकारी दी। भूरिया ने बताया कि 16 पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मध्‍य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि नरसिंहपुर की मोना कौरव, विदिशा के शिवेंद्र प्रताप सिंह, शहडोल के सौरव सिंह बुंदेला, सागर के प्रशांत पाराशर, देवास के अकरम खान, टीकमगढ़ के शाश्वत सिंह बुंदेला, सीधी के प्रकाश परिहार, रतलाम के किशन सिंगार, जबलपुर के रिजवान अली, भोपाल के विमल बाथम और गौरव सिंह चौहान, सीहोर के विजेंद्र उइके, सिवनी के अंकित सिंह ठाकुर, रायसेन के परेश नागर और ग्वालियर के मुनेंद्र यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसी तरह अन्य जिलों से 50 सचिव बनाए गए हैं।

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी संगठन स्‍तर पर गतिवि‍ध‍ियां भी तेज कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button