ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

एटीएम कार्ड मशीन में गिर जाए सामने लिखा है हेल्पलाइन नंबर तो पहले जांच लें यह ठगों की चाल हाे सकती है

ग्वालियर। आप किसी एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गए हैं। आपका एटीएम कार्ड अचानक स्वैप करते ही मशीन के अंदर गिर जाए, सामने आपकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर लिखा है- लेकिन यहां सावधान हो जाएं। उस हेल्पलाइन नंबर पर सीधे विश्वास न करें, यह ठगों की चाल हो सकती है आपको फंसाने की। जी, हां- बिलकुल यही हो रहा है शहर में। शहर में एक ऐसी गैंग सक्रिय है, जो इस तरह अपना नंबर हेल्पलाइन नंबर की जगह लिखकर लोगों को फंसा रही है, उनके साथ ठगी कर रही है। इस तरह की एक नहीं बल्कि आधा दर्जन वारदात पिछले कुछ दिनों में हो चुकी हैं। इस तरह की वारदातों को रोकने में पुलिस भी नाकाम है, हद तो तब हो गई, जब अब पुलिस ऐसे मामलों में फरियादियों को सिर्फ आवेदन लेकर चलता कर रही है। हाल ही में महाराजपुरा के रहने वाले बुजुर्ग परमाल सिंह भदौरिया के साथ इस तरह की घटना हुई है। इनकी एफआइआर तक नहीं लिखी जा रही। पढ़िए आखिर किस तरह ठगी करती है यह गैंग, कैसे आम लोगों को फंसाती है।

ठगी का तरीका

यह गैंग एटीएम मशीन का कार्ड स्वैप करने वाला स्लाट ढीला कर देती है। जैसे ही कोई व्यक्ति इसके अंदर कार्ड लगाता है तो स्क्रू खुल जाता है। कार्ड मशीन के अंदर गिर जाता है। यह लाेग एक और शातिर तरीका अपनाते हैं। यह लोग हेल्पलाइन नंबर की जगह अपना नंबर लिख देते हैं। जैसे ही कोई कार्ड के लिए इस नंबर पर काल करता है, उससे बैंक खाता सहित अन्य जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद उसका खाता साफ कर देते हैं।

एक गैंग पकड़ी गई थी

गोला का मंदिर इलाके में इस तरह से लोगों को ठगने वाली एक गैंग कुछ समय पहले पकड़ी गई थी। इस गैंग ने ग्वालियर के अलावा मुरैना में भी इस तरह ठगी की वारदात की थी।

इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को पड़ताल में लगाया है। टीमें इस पर काम कर रही है। जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे। एडवायजरी भी जारी की है।

राजेश कुमार चंदेल, एसएसपी, ग्‍वालियर

Related Articles

Back to top button