ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर 1500 रुपये नारी सम्मान निधि, 100 यूनिट बिजली फ्री, प्रियंका वाड्रा ने जबलपुर में किए ये वादे।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज आज सोमवार 12 जून से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांगेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 1500 रुपये नारी सम्मान निधि दी जाएगी. 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे व 200 यूनिट तक आधा बिल लिया जाएगा. कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे तथा घरेलू गैस सिलिंडर 500 रुपये में दिया जाएगा. हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है कमल नाथ सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्जमाफी को पूर्ण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जबलपुर में आर्डनेंस फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं. जबलपुर सहित देशभर के कर्मचारी पेंशन के लिए परेशान हैं. जो सत्ता में आस्था रखते हैं वो आपकी सुनवाई नहीं करेंगे. हमारे नेता जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं. कांग्रेस शासित राज्यों में हमने जो कहा वो किया. प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मैं आपसे वोट मांगने नहीं आपको जागरूक करने आई हूं. इस देश को बनाने के लिए मेरे परिवार ने अपना खून दिया है. देश के प्रति आस्था और भक्ति के आधार पर आप वोट कीजिए. हम नर्मदा मैया के तट से आए हैं, झूठ नहीं बोलेंगे. हम आपके लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि हम किसी के जज्बात और आस्था से खिलवाड़ करके राजनीति नहीं करते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button