ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

12 जून को ऐतिहासक रहेगा प्रियंका का जबलपुर प्रवास नए उत्साह और आत्मविश्वास का करेगा संचार

जबलपुर। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गांधी का संस्कारधानी दौरान ऐतिहासिक रहेगा। यह दौरा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करेगा। यह मानना है कांग्रेस के तमाम दिग्गजों और जनप्रतिनिधियाें का। कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रियंका वाड्रा गांधी के आगमन एवं उसके प्रभाव पर अपनी अपनी बात रखी। विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघाेरिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के भ्रष्टाचार के विरोध में उठने वाली आवाज को प्रियंका का दौरा और अधिक दृढ़ता प्रदान करने वाला साबित होगा।

महाकोशल की राजनीति का परिदृश्य बदलेगा

पूर्व मंत्री एवं विधायक तरूण भनोत ने कहा कि मां नर्मदा का आशीष लेकर चुनवाी रणभेरी का शंखनाद करने वाली प्रियंका पूरे महाकोशल की राजनीति का परिदृश्य बदल देंगी। महापौर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री द्वारा कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत जबलपुर से किया जाना बड़ा असर छोड़ेगा। इससे पूरे महाकोशल में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा।

जिले में कांग्रेस की सीटें बढ़ने की संभावना

विधायक संजय यादव ने कहा कि प्रियंका ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके प्रति श्रृद्धासुमन अर्पित किए जाने को सहमति प्रदान की है, जो आदिवासी समाज को उनसे जोड़ेगी। विधायक विनय सक्सेना ने इस आयोजन से जिले में कांग्रेस की सीटें बढ़ने की संभावना जताई। कार्यक्रम में आयोजन के संयोजक चंद्रप्रभाष शेखर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डा नीलेश जैन, मनोज सेठ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button