ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर बड़वानी में दो पिस्टल और 10 देशी कट्टों के साथ गिरफ्तार

बड़वानी। जिला पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर हथियारों की डील को नाकाम किया है। कोतवाली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर और अन्य आरोपित को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के अनुसार आरोपित लोकेश पुत्र कमल किशोर गेहलोत निवासी नयावास मंगला पुंजला थाना माता का थाना जिला जोधपुर राजस्थान एवं एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से दो पिस्टल, 10 देशी कट्टे व अन्य सामान जब्त किया।

ऐसे पकड़ में आया बदमाश

बड़वानी जिले के सभी थाना प्रभारियों को एसपी ने अवैध रूप से हथियारों की तस्करी करने वालों के विरुध्द कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसे लेकर एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना बडवानी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेवा सर्कल पर दबिश दी।

पुलिस को पता चला कि बड़वानी पर कुछ देर में दो व्यक्ति आने वाले है जिनके कंधों पर बैग टंगे है जिनमें अवैध हथियार कट्टा, पिस्टल व कारतूस छुपा रखे है। मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बड़वानी थाना प्रभारी सोनू सिटोले ने पुलिस टीम गठित कर सूचना की तस्दीक के लिए रेवा सर्कल बड़वानी के लिए रवाना किया।

पुलिस ने रोककर की पूछताछ

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेवा सर्कल पर घेराबंदी कर मुखबिर व्दारा बताए हुलिए के दो व्यक्ति जिनके कंधों पर बैग टंगे थे, को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ पर एक ने अपना नाम लोकेश पिता कमल किशोर गेहलोत उम्र 27 साल निवासी नयावास मंगला पुंजला थाना माता का थाना मंडोर जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला बताया। इसके साथ एक बाल अपचारी था।

बैग में मिले अवैध हथियार और कारतूस

पुलिस पूछताछ पर दोनों हड़बड़ा रहे थे, जिस पर पुलिस का संदेह ओर पुख्ता हो गया। पुलिस ने लोकश का बैग चैक किया तो उसमें 1 देशी पिस्टल, 5 देशी कट्टे 12 बोर के, 1 देशी कट्टा 12 बोर का आधा अधूरा बना हुआ व 8 पिस्टल के जिंदा कारतूस मिले। बाल अपचारी का बैग चैक करते 1 देशी पिस्टल, 4 देशी कट्टे 12 बोर के, 5 पिस्टल के जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस टीम ने हथियार लाने ले जाने के संबंध में पूछा तो दोनो कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। तब पुलिस टीम ने मौके पर उक्त अवैध हथियार जप्त कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों आरोपितों को पुलिस कस्टडी में लेकर हथियारों के खरिद फरोख्त के संबध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी लोकेश गेहलोत जोधपुर राजस्थान के माता का थाना हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके विरूध्द डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर केस दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button