ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 3 दिनों में पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ़ी 3000 से अधिक

मंडला। आखिरकार वह दिन आ ही गया जब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के खाते में ₹1000 जमा किए जाने हैं। शनिवार को सिंगल क्लिक के जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हजार जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के लिए सौभाग्यपूर्ण यह है कि 10 जून को जिले की 1,91,763 महिलाओं के खाते में यह राशि जमा की जाएगी। जबकि 7 जून को जारी की गई सूची में हितग्राहियों की संख्या 1,88,000 थी।

तो जमा होने वाली राशि खाते में भी भेजी जाएगी

यह सूची 6 जून तक डीबीटी लिंक्ड एवं अन्य दस्तावेज प्रक्रिया पूर्ण करने चुके हितग्राहियों की सूची थी, जिसे 7 जून को जारी किया गया था। साथ ही विभागीय अधिकारियों का यह भी कहना था कि 7, 8 एवं 9 जून को भी यदि पात्र महिलाओं के पूर्ण किए जा चुके दस्तावेजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो अंततः 10 जून को जमा होने वाली राशि उनके खाते में भी भेजी जाएगी।

यह वे महिलाएं, जिनके दस्तावेज 6 जून तक पूर्ण नहीं थे

पिछले 3 दिनों में 3,763 अतिरिक्त महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त करने वाली हितग्राहियों की सूची में जोड़ा गया। यह वे महिलाएं हैं। जिनके दस्तावेज 6 जून तक पूर्ण नहीं हो पाए थे। 3 दिन में 3000 से अधिक महिलाओं को जोड़े जाने से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह बना है और उनका भरोसा भी बढ़ा है कि 10 जून के बाद भी यदि उनके दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी हुई तो उनके खाते में भी योजना की राशि अवश्य जमा की जाएगी।

जिले में 1,95,835 हितग्राहियों को माना पात्र

गौरतलब है कि जिलेभर में कुल 1,95,835 आवेदन के हितग्राहियों को पात्र माना गया है।यानी जिले में अभी 4072 ऐसे हितग्राही शेष हैं जिनके दस्तावेजों को पूर्ण किया जाना बाकी है। महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक रोहित बड़कुल का कहना है कि दस्तावेज प्रक्रिया पूरे होने के बाद शेष महिलाओं के खाते में भी राशि अवश्य पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button