ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

झारखंड : धनबाद में कोयले की अवैध खदान में धंसी, दर्जनों मजदूर दबे, तीन की मौत, रेस्क्यु जारी।

धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. कोयले की अवैध खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है. सीआईएसएफ जवानों की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है. यह हादसा भौंरा ओपी क्षेत्र मेंअवैध उत्खनन के दौरान हुआ. बताया गया है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कोयला का कारोबार चल रहा है. आनन-फानन में लोगों को निकाला गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. तुरंत दबे लोगों को बाहर निकाया गया. दो लोगों को भौंरा बीसीसीएल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने एक की मौत की पुष्टि कर दी. वहीं, एक को एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. बीसीसीएल ऑफिस के सामने प्रदर्शन प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में पवन सहित तीन लोगों की मौत की खबर है. दो के मौत की पुष्टि हो चुकी है. चार लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बीसीसीएल भौरा एरिया ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया. एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की खुली खदान का हिस्सा ढह गया. हम बीसीसीएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रह हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button