ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला

 भिंड। फूफ थाना अंतर्गत सकराया गांव से चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक डूबे रहने से दोपहर में एक का शव मिल गया। दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे ग्राम सकराया से 19 वर्षीय विवेक शाक्य पुत्र सुरेंद्र शाक्य, 20 विकास पुत्र रमेश धाकरे, विमल प्रजापति पुत्र सुरेंद्र प्रजापति, देशराज पुत्र संतोष शाक्य, सचिन राठौर पुत्र रामकुमार राठौर, आशीष पुत्र परशुराम शाक्य और छोटू धाकड़ पुत्र राजेंद्र धाकड़ तीन बाइक से ग्राम गढ़ा गांव के चंबल नदी में नहाने गए थे।

नहाते समय विवेक और विकास गहरे पानी की तरफ चले गए। नदी में गोता लगाने लगे तो उन्होंने बचाने के लिए अपने दोस्तों को आवाज लगाई। इस पर पांचों दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्वजन और पुलिस को तत्काल सूचना दी। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। करीब पौने चार घंटे बाद दोपहर 3.30 बजे विकास का शव मिल गया।

Related Articles

Back to top button