ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान शिक्षकों ने युवाओं को दी कोचिंग

बिलासपुर। जिला के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर के शिक्षकों द्वारा मुफ्त में कोचिंग दी गई। साथ ही मार्गदर्शन भी दिया। ताकि युवा भविष्य में सफलता की ऊंचाई पर चढ़ सके। इस दौरान 50 से ज्यादा युवाओ ने मुफ्त कोचिंग का लाभ उठाया।

उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर के प्राचार्य प्रो.रमाकान्ति साहू के संरक्षण एवं आचार्य पवन पाण्डेय के संयोजन मे व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी नि: शुल्क रूप से प्रारंभ की गई थी, जिसका समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय में 29 मई से लगातार प्रत्येक दिवस तीन मार्गदर्शन कालखंड संचालित किये जिसमें विषय विशेषज्ञ आचार्यों द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से परीक्षा की तैयारी पर मार्गदर्शन दिया गया। मार्गदर्शन कार्यक्रम में करीब 50 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

समापन समारोह में परीक्षार्थियों की ओर से पूजा भागवानी एवं हर्ष दुबे ने मार्गदर्शन अवधि के अनुभव शेयर किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए प्राध्यापक मनोज सिंह ने कहा कि आप अपना 100 प्रतिशत लगाए और मिले अवसर का लाभ उठायें। कार्यक्रम का संचालन संयोजक पवन पाण्डेय ने किया तथा डॉ डी के जैन ने आभार व्यक्त किया।

मार्गदर्शन कक्षा के सफल संचालन में संस्था की प्राचार्य प्रो. रमाकांति साहू सहित डॉ डी के जैन, डॉ अजिता मिश्रा, रीमा शर्मा, चंदना पाल राजेश गौरहा,नीला चौधरी,करीम खान अभिषेक शर्मा, डॉ सलीम जावेद, डॉ विद्याभूषण शर्मा, पवन पाण्डेय, करीम खान आदि आचार्यों ने अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।

कोचिंग के लिए लाखों रुपये कर रहे खर्च

महंगाई के समय मे शिक्षित युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर युवा निजी कोचिंग संस्थान में नहीं पढ़ पाते है। ऐसे में उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान द्वारा मुफ्त कोचिंग की सुविधा का लाभ युवाओ ने उठाया। संस्थान के शिक्षकों ने युवाओ को परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत सारी जानकारी दी।व

Related Articles

Back to top button