ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

बुरा समय आने से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत ना करें नजरअंदाज रहें सचेत

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र राजनीति और कूटनीति में पारंगत कहा जाता है। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र के माध्यम से मानव जीवन के कई अहम पहलुओं को लेकर बातें व नीतियां बनाई हैं। इन नीतियों का पालन करने से समाज व परिवार में सरलता से जीवन यापन किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से एक विचार में उन्होंने बताया है कि कैसे व्यक्ति के बुरे समय के आने से पहले उसे अपने घर में 5 संकेत नजर आ जाते हैं।

जी हां, आचार्य चाणक्य ने अपने द्वारा दिये गए विचारों में यह भी बताया है कि जब भी किसी व्यक्ति पर आर्थिक संकट आने वाला होता है तो उसे संकेत मिल जाते हैं, इसलिए व्यक्ति को अपने आसपास घटने वाली कुछ घटनाओं पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है, जिससे बुरा वक्‍त आने का संकेत मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो संकेत

1. तुलसी का पौधे सूखना

तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-शांति रहती है, वहीं अगर यह पौधा सूख जाता है तो आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि काफी देखरेख के बाद भी तुलसी का पौधा सूख जाता है तो ये भविष्य में आने वाली आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।

2. घर में कलेश होना

अगर आपके घर में अचानक क्लेश बढ़ गया है और बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा है तो ये सब आने वाले आर्थिक संकटों की तरफ इशारा करता है। हालांकि गृह क्लेश वास्तु दोष व ग्रहों के दोषों के कारणों से भी होता है।

3. शीशे का टूटना

घर में शीशे का बार-बार टूटना दरिद्रता व धन हानि का संकेत देता है। इसलिए अपने आसपास इस बात का ख्याल रखें और सचेत रहें।

4. घर में पूजा पाठ न होना

अगर घर में पूजा-पाठ ना हो या फिर मन ना लग रहा हो तो ऐसे में आपको सुख-समृद्धि में कमी दर्शाता है। चाणक्य कहते हैं कि ये संकेत आने वाले आर्थिक संकट को दर्शाता है। क्योंकि जहां पूजा-पाठ नहीं होता वहां सुख-समृद्धि नहीं होती है।

5. बड़े-बुजुर्गों का तिरस्कार करना

हमेशा घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि बड़े-बुजुर्ग हमें आशीर्वाद देते हैं और अगर उनका सम्मान न किया जाए तो वे दुखी होंगे और बड़े बुजुर्गों के साथ इस तरह व्यवहार करने वाले लोग जीवन में कभी भी खुश नहीं रहता है। ये भी आर्थिक संकट का एक संकेत है।

Related Articles

Back to top button