ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

भाजपा में गुटबाजी का असर सरकार या संगठन में असर नहीं पड़ता – कैलाश विजयवर्गीय

बड़वानी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि भाजपा कैडर आधारित और अनुशासित पार्टी होने के चलते इसमें गुटबाजी का सरकार या संगठन में असर नहीं पड़ता है।

रविवार को बड़वानी जिले के सेंधवा में पत्रकारों के गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि बड़ी पार्टी होने के चलते थोड़ी बहुत गुटबाजी तो होगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कैडर आधारित और अनुशासित पार्टी होने के चलते सरकार या संगठन में इसका असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारा आदर्श कुर्सी नहीं, बल्कि विचारधारा है, और हम सभी इसी के अनुरूप कार्य करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण शब्द है ‘विश्वास’ और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी, शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर है।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी तथा मध्‍य प्रदेश में अन्य स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के रचे हुए षड्यंत्र हैं।

उन्होंने कहा कि दीपक जोशी अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के चलते कांग्रेस में गए हैं। मैं उन पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मैंने उनके और उनके सम्माननीय पिताजी के साथ वर्षों तक काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपक जोशी के उदाहरण को पूरी पार्टी के संदर्भ में नहीं देखा जा सकता।

कांग्रेस द्वारा गैस सिलेंडर, नारी सम्मान योजना आदि घोषणाओं सम्बन्धी फार्म भरवाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार ही नहीं बनेगी तो फार्म भराकर क्या करेंगे? कांग्रेस को भी मालूम है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली है ,इसलिए वह केवल फार्म भरवा रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा की गई पुरानी घोषणाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार भत्ता, गुरुजी को परमानेंट करना ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाना, तथा किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणाएं पूरी नहीं हुई और तो और कन्यादान योजना के समय 51हजार रुपये दिए जाने के वादे से भी हट गए।

उन्होंने कहा कि शादी के बाद बच्चे भी हो गए लेकिन राशि नहीं आई और कांग्रेस और कमलनाथ जी का चेहरा बेनकाब हो गया। दूसरी ओर जनता को 18 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में पूर्ण किए गए वादों के चलते हम पर विश्वास है।

प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश में आने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी कई सभाएं की थीं, और सभी को परिणाम मालूम है।

महाकाल लोक में मूर्तियों के गिरने को लेकर उन्होंने कहा कि लोकायुक्त के माध्यम से जांच की जा रही है और टेंडर प्रक्रिया, ठेकेदार और अन्य खामियां सबके समक्ष शीघ्र ही सामने आएंगी। मुख्यमंत्री की तरह मेरा भी कहना है कि जिस ने गलत किया उसे सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि महाकाल जैसे पवित्र स्थान में जिसने भी भ्रष्टाचार किया उसे भगवान और जनता दोनों माफ नहीं करेंगे। दमोह मामले में विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि सरकार ने विस्तृत जांच के आधार पर उचित कदम उठाया है।

Related Articles

Back to top button