ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

गबन के मामले में जनजातीय कार्य विभाग का चपरासी भी गिरफ्तार

बुरहानपुर। जनजातीय कार्य विभाग में करीब तीन करोड़ रुपसे से ज्यादा के सरकारी धन के गबन मामले में रविवार को लालबाग पुलिस ने कार्यालय के चपरासी मनोज पाटिल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का आरोप है कि मनोज ने विभाग के लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल के साथ मिल कर वर्ष 2010 से 2017 के बीच सरकारी राशि का गबन किया था।

नारायण द्वारा मनोज के नाम चेक से राशि जारी की जाती थी। जिसे आहरित करा दोनों आपस में बांट लेते थे। पुलिस नारायण पाटिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा के मुताबिक गबन की राशि बढ़ सकती है। इस मामले में पुलिस ने पंद्रह संदिग्धों की सूची तैयार की है। बताया गया है कि मनोज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में विभाग में सेवाएं दे रहा था। वह शाहपुर थाना क्षेत्र के बड़झिरी गांव का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला अस्पताल में करीब अठारह करोड़ से ज्यादा के सरकारी धन के गबन का मामला उजागर हो चुका है।

यहां भी तत्कालीन आरएमओ प्रतीक नवलखे द्वारा विभिन्न कर्मचारियों व फर्जी फर्मों के नाम पर राशि आहरित की गई थी। अब जनजातीय कार्य विभाग में हुए गबन और घोटाले के मामले में एक-एक कर आरोपित सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button