ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

हथेली की यह निशानी आपको बनाती है कामयाब

वैदिक हस्तरेखा शास्त्र में हाथों में बनी रेखाएं हथेली पर उभरे हुए पर्वतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इन रेखाओं और पर्वतों को मनुष्य के जीवन से गहरा संबंध होता है। हस्तरेखा जातक के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आज हम हथेली पर बने पर्वतों के बारे में बात करेंगे। हाथों में पर्वतों की स्थिति भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। ये पर्वत अलग-अलग ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि ये पर्वत शुभ स्थिति में हों या इन पर शुभ निशान बने हों तो इनसे संबंधित ग्रह शुभ फल देते हैं। उन्हीं महत्‍वपूर्ण पर्वतों में से एक है, शुक्र पर्वत। यह अंगूठे के नीचे होता है।

1- ऐसे जातक जिनके हथेली पर शुक्र पर्वत अच्छी तरह से विकसित होता है, ये लोग बेहद आकर्षक होते हैं। यही वजह है कि लोग इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे जातकों में का प्रेम और रोमांस की ओर झुकाव अधिक होता है। यदि भाग्य रेखा अच्छी हो तो ऐसे जातक अपार धन कमाते हैं। भोग विलास का जीवन जीते हैं। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

2-ऐसे जातक जिन लोगों के हथेली में शुक्र पर्वत पूरी तरह से उभरा हुआ होता है। ऐसे लोग दिखने में बेहद खूबसूरत और जल्दी आकर्षित होते हैं। ये लोग अपना जीवन उच्च स्तरीय जीते हैं। भोग-विलास की कोई कमी नहीं होती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहता है। प्यार की कोई कमी नहीं होती है।

3-ऐसे जातक जिनकी हथेली पर शुक्र पर्वत उभरा हुआ होने के साथ-साथ लालिमा लिए हुए भी हो तो ऐसे जातक बहुत जल्‍दी विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनकी शारीरिक संबंध बनाने में रुचि ज्यादा रहती है।

4- यदि शुक्र पर्वत का उभार अंगूठे की ओर ज्यादा हो तो ये लोग जीवन में अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट होते हैं। लक्ष्य प्राप्त कर ही दम लेते हैं। यदि उभार मणिबंध की ओर हो तो ऐसे लोगों को घूमने का बहुत शौक रहता है। ये अपने जीवन में खूब यात्राएं करते हैं।

बता दें कि शुक्र पर्वत पर ढेर सारी रेखाओं का होना अच्‍छा नहीं माना जाता है। ऐसे जातक चिंताओं से घिरे रहते हैं। वहीं रेखाओं का जाल बीमारियां होने का संकेत देता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button