ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नौतपा पर बादलों ने फेरा पानी तेज आंधी और बारिश के बाद कई जगह गिरे ओले

जबलपुर। लोगों को तपाने आमादा हो रहे नौतपा पर तीसरे दिन बादलों ने पानी फेर दिया। शनिवार को सुबह से ही धूप के बीच कभी हल्के तो कभी मध्यम बादल छाए रहे। सूरज तपाने के लिए आमादा रहा पर दोपहर बाद अचानक बादल छाए और गहराने लगे। इसके बाद धूल भरी तेज हवा ओर गरज चमक के साथ बादल बरस पड़े। शहर वर्षा से तरबतर हो गया। जबलपुर से सिहोरा बरगी सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हुई। वर्षा का सिलसिला रुक रुक कर अभी जारी है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रही। पारा भी सामान्य से चार डिग्री तक कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस पास हैं।

सक्रिय हुआ है शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभः

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर कनार्टक तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके असर से हवा में नमी आने से बादल ओर वर्षा हो रही है।

जबलपुर संभाग में यही स्थितिः

वहीं जबलपुर संभाग के जिलों में भी मौसम बिगड़ गया है। कड़ी धूप के बाद आसमान को बादलों ने घेर लिया है और कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो रही है। जबलपुर के पड़ोसी जिले कटनी में भी तेज हवाओं के साथ शहर को काले बादलों ने ढंक लिया है। तेज हवा चल रही है और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। सुबह से शहर में तेज धूप निकली हुई थी और नोतपा का एहसास करा रही थी, लेकिन दोपहर को अचानक तेज हवा चलने लगी और धीरे-धीरे बादलों ने डेरा डाल दिया है। शहर में हल्की बूंदाबांदी अभी शुरू हुई है और तेज बारिश होने के आसार बने हैं। मौसम बदलाव के साथ ही दिन का तापमान भी 38 डिग्री पर आ गया। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। शुक्रवार से ही अधिकतम तापमान में मौसम बदलने से कमी आ रही है।

Related Articles

Back to top button