ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

सूर्यकुमार यादव के नाम हुआ ये कीर्तिमान सचिन और क्रिस गेल के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

आईपीएल 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इस हार से मुंबई का छठवीं बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। हालांकि मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दो क्लबों में जगह बना ली है।

गुजरात टाइटंस द्वारा निर्धारित 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सूर्या ने 38 गेंदों पर 61 रन बनाएं। यादव ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। अगर वह आखिरी तक क्रीज पर रहते को मैच मुंबई इंडियंस के पक्ष में हो सकता था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। सूर्यकुमार ने IPL 2023 में 605 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

सचिन तेंदुलकर के क्लब में सूर्या की एंट्री

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में 16 मैच खेले। उन्होंने 43.21 की औसत और 181.12 की स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए। इस प्रदर्शन ने उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए एक ही आईपीएल सीजन में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बना दिया है। सचिन तेंदुलकर ने इससे पहले मुंबई के लिए 2010 में यह कारनामा किया था। उन्होंने 618 रन बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव IPL के इतिहास में 180 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। विश्व रिकॉर्ड की हात करें तो सूर्या दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। उन्होंने ऐसा शानदार प्रदर्शन 2011 में किया था।

एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल- 183.13 (2011)

सूर्यकुमार यादव- 181.12 (2023)

ऋषभ पंत- 173.6 (2018)

एबी डिविलियर्स- 168.79 (2016)

यशस्वी जायसवाल-163.6 (2023)

क्रिस गेल- 160.74 (2012)

Related Articles

Back to top button