ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बच्चों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर चार लाख रुपये ऐंठे केस दर्ज

 इंदौर। 12 वर्षीय बच्चों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। चंदन नगर थाना पुलिस ने एक बच्चे की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपित चार लाख रुपये ले चुका है।

जोन-4 के एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, घटना एक माह पुरानी है। बच्चा गुरुवार को मां के साथ थाने आया था। उसने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले आमिर ने उसे धमकाया और कहा कि तुम्हारा कालोनी में ही रहने वाले एक बच्चे के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। उसने वीडियो जारी करने की धमकी दी। बच्चा घबरा गया और आमिर को घर में रखे चार लाख रुपये दे दिए। मां ने प्रापर्टी के लिए रुपये इकट्ठा किए थे। आमिर ने दोबारा रुपये मांगे तो बच्चा डरा-डरा रहने लगा। मां ने जोर देकर पूछा तो पूरी घटना बताई।

ड्रग्स के लिए नाबालिगों ने 15 राहगीरों को लूटा

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशा करने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने ड्रग्स के लिए 15 लोगों को लूटना कुबूला है। आरोपितों ने पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र में अनुराग यादव को लूटा था। पूछताछ में बताया कि सुनसान जगह देखते ही युवक-युवतियों को लूट लेते थे। गिरोह में एक युवती भी शामिल है, जो नशा करती है। एक आरोपित लूटने के लिए स्कूटर किराए पर देता था।

Related Articles

Back to top button